फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: बिहार के अमरजीत को सोनू सूद ने दिया तोहफा, एक्टर ने गाना सुनकर कही यह बात

Mon, 27 Feb 2023 11:19 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमरजीत जयकर ने मुंबई पहुंच कर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से मुलाकात की है। अमरजीत ने बताया कि सोनू सूद ने उन्हें आने वाली फिल्म फतह में गाना गाने का मौका दिया है।
विज्ञापन
Sonu Sood - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आज के समय में कई प्रतिभाओं को उभारने में और सामने लाने में काफी मददगार साबित हो रहा है। अक्सर छोटे गांव में बेहतरीन कलाकार और बेहतरीन अभिनय मिल जाता है। लेकिन उन्हें वो मौके नहीं मिलता जिसके कारण वह आगे बढ़ सकें। हालांकि सोशल मीडिया के कारण यह काफी आसान हो चला है। दरअसल, हाल ही में एक बिहार के रहने वाले अमरजीत जयकर नाम के लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। अमरजीत के गाने के वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन


अमरजीत ने की सोनू सूद से मुलाकात
अमरजीत की आवाज ने सभी लोगों का दिल जीत लिया है। इसी बीच बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद ने भी अमरजीत का गाना सुना था और वह उसके गाने के दीवाने हो गए। जिसके, बाद उन्होंने उसे मुंबई बुलाया था। इसके, बाद अमरजीत ने मुंबई पहुंचकर सोनू सूद से मुलाकात की और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।अमरजीत ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक्टर अपनी आने वाली फिल्म फतह में गाना गाने का मौका दिया है। 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: इस दिन रिलीज होगा सलमान की फिल्म का नया गाना, भाईजान ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट
विज्ञापन


अमरजीत ने सोनू सूद संग शेयर की फोटो
अमरजीत ने अपने ट्विटर पर फोटो साझा करते हुए लिखा है- पूरे भारत में जिसकी वजह से मेरी थोड़ी सी पहचान बनी है, वो वजह आप ही तो हैं सोनू सूद सर। अमरजीत की इस तस्वीर को एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है-बिहार का नाम ऊंचा करेगा भाई। 
विज्ञापन




इन हसीनाओं के पतियों को देख खूब उड़ाते हैं खिल्ली

यूजर्स ने किए कमेंट्स
सोनू सूद के साथ अमरजीत की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर के वायरल होने पर फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-दिल से सलाम है सोनू सूद सर। एक दूसरे यूजर ने लिखा-बधाई हो। एक और यूजर ने लिखा-गरीबों के मसीहा हो आप।

Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी गाने की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें