फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guneet Monga: 'पगलेट' की सफलता के बाद गुनीत मोंगा ने उमेश बिष्ट से फिर मिलाया हाथ, नई फिल्म के लिए किया साइन

Mon, 27 Feb 2023 06:00 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स पर इनके प्रोडक्शन हाउस की डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' 95वें ऑस्कर की ओर बढ़ रही है। कार्तिकी गोंसाल्विस के निर्देशन में बनी 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' दक्षिण भारत में एक स्वदेशी जोड़े की कहानी है, जो एक अनाथ हाथी रघु के साथ जुड़ जाता है।
विज्ञापन
पगलेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुगीत मोंगा और उनके प्रोडक्शन हाउस सिख एंटरटेनमेंट ने फिल्म 'पगलेट' की सफलता के बाद एक बार फिर निर्देशक उमेश बिष्ट को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए साइन किया है। मोंगा और उनके प्रोडक्शन हाउस लीग से हटकर कहानियां चुनने के लिए मशहूर हैं। सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'पगलेट' इसी का उदाहरण है। उमेश के बारे में गुनीत मोंगा कहती हैं, 'उमेश एक बेहतरीन कथाकार हैं, जिन्हें मानवीय भावनाओं की गहरी और बेहतरीन समझ है, जो उनकी खासियत है। इसलिए पगलेट की मार्मिक और असाधारण कहानी ने इतने सारे लोगों के दिलों को छू लिया। उमेश बिष्ट के साथ यह सिख एंटरटेनमेंट का दूसरा गठबंधन है'।

विज्ञापन


'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' एक स्वदेशी जोड़े की कहानी
इसी बीच, नेटफ्लिक्स पर इनके प्रोडक्शन हाउस की डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' 95वें ऑस्कर की ओर बढ़ रही है। कार्तिकी गोंसाल्विस के निर्देशन में बनी 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' दक्षिण भारत में एक स्वदेशी जोड़े की कहानी है, जो एक अनाथ हाथी रघु के साथ जुड़ जाता है, जिसके बाद वह उसकी देखभाल करने वाला बन जाता है। फिल्म को अकादमी द्वारा वर्ल्डवाइड टॉप पांच डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट्स में नामांकित किया गया है, जो कि निर्माता गुनीत मोंगा के लिए तीसरा ऑस्कर नामांकन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्कर के लिए ये फिल्में नॉमिनेट 
बता दें कि गुनीत मोंगा को साल 2010 में उनकी शॉर्ट फिल्म 'कवि', फिल्म 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' के लिए ऑस्कर में नामांकित किया गया था, जिसने ऑस्कर जीता और अब, 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' को नॉमिनेट किया गया है। पगलेट एक बॉलीवुड ड्रामा है, इस फिल्म में मुख्य किरदार में सान्या मल्होत्रा है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और गुनीत मोंगा ने निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें- Kiara Advani: कियारा आडवाणी का यह लुक देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, पूछा- रिसेप्शन की ड्रेस अब डिलीवर हुई


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें