फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Bajwa: अनन्या और सारा के पास से यह चुराना चाहती हैं सोनम, बोलीं- अगर मुझे भी ये मिले तो...

Tue, 02 May 2023 07:43 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने एक इंटरव्यू में सारा अली खान और अनन्या पांडे को लेकर बात की है। उन्होंने कहा वो दोनों करण जौहर के घर पर जाकर ऑडिशन दे सकती हैं।

विज्ञापन
सोनम बाजवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनम बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कईं हिट फिल्मों में काम किया। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। उनके अभिनय के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। दर्शक उनकी अदाओं पर मरते हैं। पंजाबी के साथ हिंदी दर्शकों के बीच भी सोनम बजवा की काफी डिमांड है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि सारा अली खान और अनन्या पांडे के पास एक ऐसी अपॉर्चुनिटी है, जिसे वो भी पाना चाहती हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सोनम बाजवा चर्चाओं में बनी रहती हैं, हाल ही मैं जब उनसे सवाल किया गया कि सारा अली खान और अनन्या पांडे से अगर उन्हें कुछ चुराना हो तो वह क्या चुराना चाहेंगी। इस सवाल के जवाब में सोनम ने करण जौहर का जिक्र किया है।

सोनम बाजवा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सवाल का जवाब देते हुए सोनम पहले तो बोलती है कि कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन फिर तुरंत बाद वो सारा और अनन्या के बारे में बोलती हैं कि वो करण जौहर के घर पर जाकर ऑडिशन दे सकती हैं, चीजों पर डिसक्शन कर सकती हैं। सोनम ने कहा कि अगर उन्हें भी ये करने को मिलता है तो वो जरूर करना चाहेंगी।

यह बात तो हर कोई जनता है कि अनन्या और सारा दोनों ने ही अपने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। दोनों ने एक से बढ़कर एक कईं हिट फिल्मों में काम किया है। साल 2018 में आई केदारनाथ सारा अली खान की पहली फिल्म थी। अनन्या पांडे की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 थी, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूसर किया था।
विज्ञापन

बात अगर सोनम बाजवा की करें तो फिल्मों के अलावा हाल ही में वो अक्षय कुमार के साथ उनके यूएस टूर द एंटरटेनर्स का भी हिस्सा रही थीं। इस टूर में मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी शामिल थीं। बहरहाल, आज सोनम के लाखों चाहने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 99 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन कपल्स ने ब्रेकअप के बाद भी साथ किया काम, बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें