फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी ने साझा किया फनी वीडियो, हंसते-हंसते लोटपोट हुए जहीर इकबाल

Sun, 31 Jul 2022 08:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर सोना ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह काफी फनी अंदाज में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह अक्सर ब्लैक कलर के कपड़े क्यों पहनती हैं?
विज्ञापन
Sonakshi Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। इसके अलावा सोनाक्षी फनी रील्स बनाकर भी खूब चर्चा बटोरती हैं। उनकी रील्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। एक बार फिर सोनाक्षी अपनी एक इंस्टाग्राम रील को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें सोनाक्षी का अंदाज बेहद क्यूट लग रहा है। वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

ब्लैक ड्रेस पहनने की बताई वजह
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। इसमें सोना बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी कहती नजर आ रही हैं, 'मैं हमेशा ब्लैक पहनती हूं। यह हैप्पी कलर है। यह मेरा फेवरेट कलर भी है।' वीडियो में सोनाक्षी का अंदाज बेहद उम्दा है। इसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। ऐसा लग रहा है कि सोना यह बात कहते-कहते जैसे डांस कर रही हैं।

मम्मी के सवाल का दिया जवाब
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी काले रंग के लोअर टीशर्ट में नजर आ रही हैं। उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि मेरी मम्मी जब मुझे पूछती हैं, 'आज भी ब्लैक पहना?' तब मैं ऐसा ही कहती हूं। इसके साथ सोनाक्षी ने एक मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'अगर आप इससे रिलेट नहीं कर पा रहे हैं, तो नफरत मत करिए।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है, 'रील इट फील इट', 'रील करो फील करो।'
विज्ञापन

जहीर इकबाल ने दी प्रतिक्रिया
सोनक्षी के इस वीडियो पर फैंस की काफी मजेदार प्रतिक्रिया सामने आई है। मगर, सोनाक्षी के कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने सोनाक्षी की इस रील पर ढेर सारे हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। इस पर यूजर्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मेरे वॉर्डरोब में तो 90 प्रतिशत कपड़े ब्लैक कलर के ही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ब्यूटीफुल डांस।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें