शानदार लुक में आए नजर
रणवीर सिंह ने जब से अपना बोल्ड फोटोशूट कराया है, तब से ही वह मीडिया की सुर्खियों में हैं। एक बार फिर वह अपने फैशन, स्टाइल और रैंप वॉक को लेकर चर्चा में हैं। 'द मिजवां कल्चर शो 2022' रणवीर और दीपिका एक साथ रैंप पर उतरे। दीपिका ने जहां व्हाइट कलर के लहंगे में कहर ढाया, वहीं रणवीर सिंह ब्लैक एंड व्हाइट कुर्ता पाजामा में कमाल के नजर आए। इसके साथ रणवीर ने ओवरकोट भी कैरी किया। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसकी झलक साझा की थी। अब दीपिका ने भी एक पोस्ट साझा किया है।
रणवीर को किया टैग
दीपिका पादुकोण ने फैशन शो के कुछ शानदार पलों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। पोस्ट में उन्होंने अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह को भी टैग किया है। दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, 'और यह इस तरह हुआ...।' दीपिका ने अपने पोस्ट में पूरी नौ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें फैशन शो में तैयारी तैयारियों की झलक भी मिल रही है।
रणवीर को आया गुस्सा?
दीपिका के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने एक एंग्री इमोजी पोस्ट किया है। वहीं, मनीष मल्होत्रा ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। फैंस ने भी दीपिका और रणवीर की तारीफ में कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हॉटेस्ट कपल।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अमेजिंग फोटो।' बता दें कि इस शो में दोनों ने शादी के बाद पहली बार साथ में रैंप वॉक किया है। इस दौरान कपल के काफी फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं।