ब्लैक ड्रेस पहनने की बताई वजह
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। इसमें सोना बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी कहती नजर आ रही हैं, 'मैं हमेशा ब्लैक पहनती हूं। यह हैप्पी कलर है। यह मेरा फेवरेट कलर भी है।' वीडियो में सोनाक्षी का अंदाज बेहद उम्दा है। इसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। ऐसा लग रहा है कि सोना यह बात कहते-कहते जैसे डांस कर रही हैं।
मम्मी के सवाल का दिया जवाब
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी काले रंग के लोअर टीशर्ट में नजर आ रही हैं। उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि मेरी मम्मी जब मुझे पूछती हैं, 'आज भी ब्लैक पहना?' तब मैं ऐसा ही कहती हूं। इसके साथ सोनाक्षी ने एक मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'अगर आप इससे रिलेट नहीं कर पा रहे हैं, तो नफरत मत करिए।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है, 'रील इट फील इट', 'रील करो फील करो।'
जहीर इकबाल ने दी प्रतिक्रिया
सोनक्षी के इस वीडियो पर फैंस की काफी मजेदार प्रतिक्रिया सामने आई है। मगर, सोनाक्षी के कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने सोनाक्षी की इस रील पर ढेर सारे हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। इस पर यूजर्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मेरे वॉर्डरोब में तो 90 प्रतिशत कपड़े ब्लैक कलर के ही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ब्यूटीफुल डांस।'