सोनाक्षी सिन्हा ने भले ही अकीरा में दबंगई दिखाई हो लेकिन लगता है कि सलमान खान को उनकी ये दबंगई पसंद नहीं आई तभी तो इस बार सलमान अपनी दबंग सीरीज की अगली फिल्म में सोनाक्षी को नहीं ले रहे हैं।
चर्चा है कि दबंग-3 में सलमान के साथ इस बार सोनाक्षी नहीं ब्रिटिश परी एमी जैक्सन नजर आएंगी। वही एमी जिन्होंने खिलाड़ी कुमार की सिंह इज ब्लिंग में खूब सारा एक्शन किया था। इस बार उनकी जोड़ी दबंग खान से बनने जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विदेशी हीरोइन पर मेहरबान सल्लू, दबंग-3 से सोनाक्षी का पत्ता कटा
2 of 5
- फोटो : instagram
सलमान के स्टाइलिस्ट और मशहूर फैशन डिजाइनर एशले रेबेलो ने इंस्टाग्राम पर सलमान और एमी की एक फोटो भी पोस्ट की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि सलमान की अगली हीरोइन! इस फोटो में सलमान के साथ एमी जैकसन और वलूचा डिसूजा नजर आ रही हैं। सलमान इन दिनों मनाली में अपनी फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विदेशी हीरोइन पर मेहरबान सल्लू, दबंग-3 से सोनाक्षी का पत्ता कटा
3 of 5
एमी जैक्सन को हाल ही में फिल्म फ्रीकी अली की प्रमोशन के दौरान भी सलमान खान और बाकी लोगों के साथ देखा गया। दोनों की जोडी खूब जंच रही थी। तभी माना जाने लगा था कि एमी सलमान की अगली हीरोइन होंगी।
विदेशी हीरोइन पर मेहरबान सल्लू, दबंग-3 से सोनाक्षी का पत्ता कटा
4 of 5
दबंग-3 में एमी को लिया जाना अकीरा सोनाक्षी के लिए भारी पड़ेगा। अकीरा में ढेर सारा एक्शन कर चर्चाएं बटोरने वाली सोनाक्षी का सिंह इज ब्लिंग की 'कौर' एमी ने पत्ता काट दिया लगता है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन वो कहावत है ना मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी तो अगर सलमान ने एमी को चुन लिया है तो सोनाक्षी क्या करे।
विदेशी हीरोइन पर मेहरबान सल्लू, दबंग-3 से सोनाक्षी का पत्ता कटा
5 of 5
इससे पहले दबंग सीरीज की दोनों फिल्मों मे सलमान ने सोनाक्षी को लिया था। दबंग में सोनाक्षी के रोल की खूब सराहना भी हुई थी और वह सलमान के साथ जंच भी रही थी। लेकिन लगता है कि इस बार सलमान सोनाक्षी पर भरोसे के मूड में नहीं हैं।