फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spl: पेस के धोखे से सन्न रह गई थी महिमा, अब हैं सिंगल पेरेंट

Tue, 13 Sep 2016 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड में किसी भी हीरो या हीरोइन के लिए पहली ही फिल्म का सुपरहिट होना बहुत बड़ी बात होती है। ऐसे में उनका करियर सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ने लगता है लेकिन हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता। एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी उनमें से एक हैं। आज महिमा चौधरी अपना 43 वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो ये एक्ट्रेस काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि महिमा चौधरी ने बॉलीवुड को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं। डेब्यू फिल्म परदेस के लिए महिमा ने बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (फिल्मफेयर) का अवॉर्ड भी हासिल किया था।

बॉलीवुड की कुछ फिल्मों से महिमा चौधरी ने अपने फैन्स के दिलों पर राज किया था लेकिन अब महिमा चौधरी बिल्कुल बदल गईं हैं।
विज्ञापन

Bday Spl: पेस के धोखे से सन्न रह गई थी महिमा, अब हैं सिंगल पेरेंट

2 of 9
सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में डेब्यू करना। इसके अलावा पहली ही फिल्म में शाहरुख खान की हीरोइन बनना और उसी फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड जीतना किसी भी हीरोइन के लिए बहुत बड़ी बात होती है। महिमा चौधरी ने इसे साबित कर दिया था।
विज्ञापन

Bday Spl: पेस के धोखे से सन्न रह गई थी महिमा, अब हैं सिंगल पेरेंट

3 of 9
अजय देवगन और काजोल जैसे सुपरस्टार्स के साथ महिमा चौधरी ने की 'दिल क्या करे' फिल्म में काम किया। यह फिल्म हिट तो नहीं हुई लेकिन ठीक-ठाक चली थी। फिल्म के लिए महिमा को बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

Bday Spl: पेस के धोखे से सन्न रह गई थी महिमा, अब हैं सिंगल पेरेंट

4 of 9
साल 1999 में महिमा चौधरी की एक साथ तीन फिल्में आई थीं। दिल क्या करे, दाग द फायर और प्यार कोई खेल नहीं। इन तीनों में से दाग द फायर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
विज्ञापन

Bday Spl: पेस के धोखे से सन्न रह गई थी महिमा, अब हैं सिंगल पेरेंट

5 of 9
वहीं धड़कन फिल्म के लिए भी महिमा चौधरी को बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था। फिल्म सुपरहिट रही थी और महिमा चौधरी पर फिल्माया गाना अक्सर इस दुनिया में भी काफी हिट रहा था।
विज्ञापन

Bday Spl: पेस के धोखे से सन्न रह गई थी महिमा, अब हैं सिंगल पेरेंट

6 of 9
मनीषा कोईराला, माधुरी दीक्षित और रेखा जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियों के साथ भी महिमा चौधरी ने लज्जा फिल्म में काम किया है। फिल्म कुछ खास नहीं रही थी लेकिन महिमा का किरदार लोगों को आज भी याद है।
विज्ञापन

Bday Spl: पेस के धोखे से सन्न रह गई थी महिमा, अब हैं सिंगल पेरेंट

7 of 9
अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'बागबां' में यूं तो महिमा चौधरी और सलमान खान ने सर्पोटिंग किरदार ही निभाया था लेकिन पॉजिटिव किरदार होने की वजह से इन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।

Bday Spl: पेस के धोखे से सन्न रह गई थी महिमा, अब हैं सिंगल पेरेंट

8 of 9
2006 तक साल में 3-4 फिल्में लगातार करने वालीं महिमा चौधरी अचानक पर्दे पर से गायब हो गईं। उन्होंने बिजनसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की हालांकि बाद में उनकी शादी टूट गई लेकिन उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसके साथ वो अक्सर नजर आती हैं। 
विज्ञापन

Bday Spl: पेस के धोखे से सन्न रह गई थी महिमा, अब हैं सिंगल पेरेंट

9 of 9
आपको बता दें कि अब वो बंगाली थ्रिलर मूवी 'डार्क चॉकलेट' में इंद्राणी मुखर्जी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म शीन बोरा मर्डर केस पर बेस्ड है। फिल्म प्रमोशन के दौरान महिमा चौधरी ने बताया कि लिएंडर पेस ने उन्हें धोखा दिया था। उन्हें जब पता चला कि उनकी जिंदगी में कोई और है तो वो शॉक्ड रह गईं। उनके जाने से महिमा की जिंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि अब वो और ज्यादा मैच्योर हो गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें