फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: टीकाकरण करवाते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने साझा की तस्वीर, फैंस से भी की टीका लगवाने की अपील

Tue, 11 May 2021 12:26 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार यानी 10 मई को कोविड की रोकथाम के लिए टीका लगवाया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने बाएं हाथ पर वैक्सीन लगवाती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार यानी 10 मई को कोविड की रोकथाम के लिए टीका लगवाया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने बाएं हाथ पर वैक्सीन लगवाती हुई नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने कैप्शन में हैशटैग वैक्सीन और विक्ट्री लिखा। जिससे प्रशंसक मोटीवेट हो और ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन


अभिनेत्री का पोस्ट ऐसे समय में आया है जब भारत कोविड महामारी की एक घातक दूसरी लहर से जूझ रहा है, और हर दिन सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़ रही है।

अभी तक कई सितारे वैक्सीन लगवा चुके हैं, ऐसे में आज उस लिस्ट में रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख भी शामिल हो गए हैं। दोनों सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगवाते हुए अपनी फोटो शेयर की है और कोविड के खिलाफ डटे रहने की बात कही है। 



रितेश ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'टीका लगवा लिया है, चलो इस राक्षस से सब मिलकर लड़ते हैं।' वही रितेश की पत्नी व अभिनेत्री जेनेलिया ने भी अपने पोस्ट के कैप्शन में कोविड राक्षस से लड़ने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें