फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों सोनाक्षी सिन्हा को 'लेडी रजनी' बुलाया जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ्ा के एक प्रसिद्व फिल्म निर्माता ने शत्रुघन सिन्हा की लाड़ली बिटिया सोनाक्षी सिन्हा को मुंबई की लेडी रजनी बताया है। यानी कि सोनाक्षी की तुलना साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत से।
विज्ञापन


लेकिन आखिर  सोनाक्षी ने ऐसा क्या कर दिया जिससे निर्माता उनको इस नाम से पुकारने लगे। वैसे सोनाक्षी ने अपनी एक फिल्म में रजनीकांत का डायलॉग भी बोला था।

तो क्या वो इस डॉयलॉग को उसी अंदाज में बोल गई जिसके लिए रजनीकांत को जाना जाता है। या फिर बात कुछ और ही है। ये स्टोरी पढिए और पता लगाइए।

विज्ञापन

मुंबई की लेडी रजनी दिया नाम

अपनी अगली फिल्म 'अकीरा' की शूटिंग में व्यस्त निर्माता ए.आर. मुरुगदोस ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को 'मुंबई की लेडी रजनी' का नाम दिया है।​

​​मुरुगदोस ने ट्विटर पर सोनाक्षी की 'तेवर' का एक वीडियो साझा किया, जिसमें सोनाक्षी दक्षिण सुपरस्टार राजनीकांत का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। मुरुगदोस ने लिखा, "लेडी रजनी ऑफ मुंबई"।​

​​फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बन रही 'अकीरा' एक थ्रिलर फिल्म है। यह तमिल की सुपरहिट फिल्म 'मौनगुरु' का हिंदी संस्करण है। इसमें सोनाक्षी के साथ-साथ उनके पिता शत्रुघन सिन्हा भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें