अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके कथित प्रेमी बंटी सचदेव की शादी की अफवाहों को विराम देते हुए सोनाक्षी ने ट्विटर पर कहा है कि, “मेरे भविष्य की योजनाओं के बारे में परिवार, दोस्तों और मुझे सूचित करने के लिए धन्यवाद। लेकिन यह सच नहीं है।”
सोशल मीडिया पर इन दिनों सोनाक्षी की शादी की खबरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा था कि बंटी ने सोनाक्षी को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसपर उन्होंने हामी भर दी थी। हालांकि सोनाक्षी ने इस खबर का खंडन कर दिया है। लेकिन इस अफवाह में कितनी सच्चाई है ये राज भी जल्द ही खुल जाएगा।
फिलहाल सोनाक्षी अपनी अपकमिंग फिल्म 'अकीरा' और 'नूरी' की शूटिंग में व्यस्त है।