फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी खुद रिलीज करेंगे अपनी बायोपिक का ट्रेलर

Wed, 10 Aug 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी बायोपिक एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी (द मैन यू नो, बट जर्नी यू डोंट) का ट्रेलर खुद जारी करेंगे। इसका ट्रेलर दो दिनों तक तीन अलग-अलग शहरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर 10 अगस्त को पहले जालंधर में रिलीज होगा और इसके बाद 11 अगस्त को दिल्ली तथा मुंबई में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार ट्रेलर जालंधर में 15 से 20 हजार लोगों की मौजूदगी में जारी होगा। इस दौरान धोनी के साथ फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे और निर्माता अरविंद पांडे मौजूद रहेंगे। अगले दिन दिल्ली-मुंबई में ट्रेलर रिलीज के दौरान पर्दे पर धोनी की भूमिका निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत भी होंगे।

धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी खेल/खिलाड़ी पर बनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। इसमें धोनी के एक साधारण परिवार से क्रिकेट के शिखर तक पहुंचने की कहानी के अलावा उनकी निजी जिंदगी की अनेक घटनाओं पर से भी पर्दा उठेगा। अलग-अलग शहरों में ट्रेलर लॉन्च करने की योजना पर नीरज पांडे का कहना है, ‘पूरे देश में धोनी की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है और फैन्स के बीच ट्रेलर लॉन्च करने के बढ़ कर क्या हो सकता है?’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें