फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer Wedding: शादी में भावुक हुईं रेखा को गले लगाकर सोनाक्षी ने कहा- रोना मत, मां भी दिखीं इमोशनल

Thu, 11 Jul 2024 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी के दिन का एक नया वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर दोनों ने क्लिप शेयर की, जिसमें रेखा, काजोल, सलमान खान,अनिल कपूर, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम समेत कई बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आईं।
 
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। इन दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब बहस छिड़ी थी। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने सात साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद 23 जून 2024 को शादी कर ली। यह नवविवाहित जोड़ा अपनी शादी और रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करता रहा है। जहीर इकबाल ने अपनी शादी के दिन का एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनाक्षी, रेखा को गले लगाकर कहती हैं कि उन्हें रोना नहीं है।
विज्ञापन


जहीर ने साझा किया शादी का वीडियो
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी के दिन का एक नया वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर दोनों ने क्लिप शेयर की, जिसमें रेखा, काजोल, सलमान खान,अनिल कपूर, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम समेत कई बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आईं।

भाईजान को लगाया गले
वीडियो में सभी सेलिब्रिटीज और कपल दिल खोलकर नाचते हुए नजर आए। सोनाक्षी के साथ पोज देते हुए काजोल मुस्कुराईं, जबकि जहीर इकबाल और हुमा म्यूजिक पर थिरक रहे थे। सोनाक्षी ने अनिल कपूर के सिग्नेचर स्टेप पर उनके साथ डांस भी किया, जबकि जहीर हंस रहे थे। एक सेगमेंट में सलमान मुस्कुराते हुए सोनाक्षी को गले लगाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


मां ने भी लुटाया खूब प्यार
दुल्हन सोनाक्षी को भी रेखा से यह कहते हुए देखा गया कि रोना मत क्योंकि वह भावुक हो गई थी। सोनाक्षी को उनकी मां पूनम सिन्हा ने भी गाल पर किस किया। सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी, राजकुमार राव समेत कई सेलेब्स ने हनी सिंह के गाने पर डांस किया। जहीर को अपने घुटनों पर बैठकर सोनाक्षी की तरफ हाथ जोड़ते हुए देखा गया, जबकि बैकग्राउंड में मुझसे शादी करोगी गाना बज रहा था।

Akash Shloka Love Story: जानिए कैसे शुरू हुआ था श्लोका-आकाश के बीच प्यार, लहंगे पर लिखवाई थी अपनी लव स्टोरी!

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें