टीवी शो से लेकर सोशल मीडिया तक बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के अफेयर के किस्से हर किसी की जुबान पर छाए हुए हैं। हाल ही में कंगना ने एक टीवी शो को इंटरव्यू देते समय ऋतिक के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। जिसके बाद बॉलीवुड जगत से उनके बारे में तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं।
हाल ही में इस मुद्दे पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी कंगना को सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर लिखकर उनके इंटरव्यू को एक ‘सर्कस’ बताया था। जिसके बाद कंगना की बहन रंगोली ने सोना को सोशल मीडिया पर काफी खरी खोटी सुनाई थी।
पढ़ें-ऋतिक रोशन ने रिजेक्ट की 'सुपर 30' की स्क्रिप्ट, ये है वजह
जिसके बाद एक बार फिर सोना ने कंगना के बारे में कही उन बातों पर अफसोस जताया है। सोना ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें लगता है कि उनसे गलती हो गई है। उन्होंने कंगना के लिए 'वाशिंग दर्टी लांड्री' शब्द का इस्तेमाल बेहद लापरवाही के साथ किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था।
I do regret using these words 'washing dirty laundry' though. Was impulsive, careless & doesn't convey what I really meant. My bad. https://t.co/xUSqKFy611
— SONA (@sonamohapatra) September 11, 2017
I know. It will confuse most morons even further if they knew that I wish Kangana well & want her & her films to succeed BIG time. #India 🙏🏽 https://t.co/PDHIoxY0WB
— SONA (@sonamohapatra) September 11, 2017
वहीं दूसरी तरफ जब फराह खान से इस मुद्दे पर उनकी राय पूछी गई तो उनका कहना था,'मेरे लिए फेमिनिज्म का मतलब समानता से है'। उन्होंने कहा, 'मैं इस सोच पर शुरू सी ही विश्वास करती हूं। जब तक मेरे खुद के परिवार की बात न हो तब तक मैं किसी के निजी मामले में दखल नहीं देती।