शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' की वीकेंड पर अच्छी कमाई के बावजूद कमाई के मामले में ढीली बताई जा रही है। बता दें कि ये मराठी फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' का हिंदी रीमेक है। श्रेयस तलपड़े ने इस फिल्म से पहली बार डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज से अब तक 7.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
पढ़ें- पहले कंगना को सुनाई खरी-खोटी, अब सोना मोहपात्रा ने जताया अफसोस
इस फिल्म को एक साथ 1000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो फिल्म ने शुक्रवार को 1.75 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 2.40 करोड़ और तीसरे दिन 3.10 करोड़ का कारोबार किया। कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक 7.25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
#PosterBoys Fri 1.75 cr, Sat 2.40 cr, Sun 3.10 cr. Total: ₹ 7.25 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 11, 2017
गौरतलब है कि इस फिल्म में सनी देओल ने जंघेती वासिस जगावर चौधरी का किरदार निभाया है। सनी को इस फिल्म में एक एक्स आर्मी मैन दिखाया गया है जो सेल्फी ऑब्सेस्ड हैं। इस फिल्म में यू टर्न तब आता है जब PSA द्वारा पुरुष नसबंदी के प्रमोशन में उनके साथ बॉबी और श्रेयर तलपड़े की फोटो का इस्तेमाल हो जाता हैं।