बड़े स्तर पर बन रही ‘तुम्बाड 2’
सोहम शाह ने अपनी पहली फिल्म 'तुम्बाड' से भारतीय सिनेमा में लोककथाओं पर आधारित हॉरर फिल्मों के लिए एक अलग पहचान बनाई थी। अब वह 'तुम्बाड 2' लेकर आ रहे हैं। सोहम शाह इस फिल्म को लेकर काफी आश्वस्त है। मेकर्स इस बार सीक्वल को और भी बड़े स्तर पर बनाने की सोच रहे हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी निभाएंगे प्रमुख भूमिका
साल 2018 में आई 'तुम्बाड' का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था। हालांकि, ‘तुम्बाड 2’ का निर्देशन वो नहीं कर रहे हैं। 'तुम्बाड 2' का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण सोहम शाह अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत और पेन स्टूडियोज के सहयोग से कर रहे हैं, जिसके प्रमुख डॉ. जयंतीलाल गाडा हैं। इस बार फिल्म में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसलिए फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है।