आदित्य धर ने की खास मांग
उन्होंने कहा, 'आदित्य धर ने कहा, 'मैं सीजीआई का इस्तेमाल नहीं करना चाहता,' खासकर धमाकों के लिए। जो आखिरी टैंकर धमाका था, वह सबसे मुश्किल था। उसमें सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता थी। जरा सोचिए- 500 लीटर पेट्रोल! उस धमाके से उड़ने वाले सभी टुकड़े असली थे। रणवीर धमाके वाली जगह के बहुत करीब चल रहे थे। मुझे यह पक्का करना था कि आग की लपटें उन तक न पहुंचें। हमने सारा काम पूरी सावधानी से किया और रणवीर सिंह को ठीक-ठीक बताया कि उन्हें कहां से चलना शुरू करना है।'
क्या है फिल्म की कहानी?
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह एक जबरदस्त अवतार में नजर आए। इसमें उनके किरदार जसकीरत सिंह रंगी से हमजा बनने तक का सफर दिखाया गया है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं और अब तक इसने दुनिया भर में लगभग 1750 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।