फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहा अली खान और कुणाल खेमू करेंगे शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार के सैफ अली खान के बाद अब उनकी छोटी बहन सोहा अली खान भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी बहुत ही सादगी से उनके घर में ही होगी।
विज्ञापन


पिछले साल ही पेरिस में सोहा के लम्बे समय से ब्वॉयफ़्रेंड रहे कुणाल खेमू ने उन्हें प्रपोज़ किया और फिर उनकी सगाई हो गई थी। सोहा के भाई सैफ अली खान शादी की तैयारियों में लग गए हैं। इसमें करीना उनका साथ दे रहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अपनी मां से सबकुछ शेयर करती हैं सोहा

सोहा की मां शर्मिला टेगोर ने कहा, 'सोहा ने मुझे हमेशा अपनी ज़िन्दगी का हिस्सा बनाए रखा है। चाहे वो स्कूल हो, यूनिवर्सिटी हो या फिर काम पर पहला दिन, सोहा ने हमेशा मुझे सब कुछ बताया।'

उनका कहना था, 'अब उसकी शादी होने वाली है और मैं अब उसकी शादीशुदा ज़िन्दगी में दखल नहीं दूंगी और हम हमेशा दोस्त जैसे ही रहेंगे।' शर्मिला ने ये भी कहा कि उन्हें शादी वाले दिन 'टाइगर' यानी उनके पति स्वार्गीय मंसूर अली पटौदी की बहुत याद आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें