फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन के साथ 'बूंद-बूंद' पानी में आग लगाएंगे अर्जुन रामपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर की फिल्म फिल्म रॉय जल्द ही रिलीज होने वाली है। लेकिन इस फिल्म के एक गाने में जैकलीन फर्नांडीस और अर्जून रामपाल रोमांस करते ‌दिख रहे हैं। हाल ही में रिजीज हुए इस गाने में दोनों स्टार्स हदें तोड़ते नजर आ रहे हैं। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन


यह पूरा गाना पानी में शूट किया गया है जिसमें अर्जून रामपाल और जैकलीन फर्नांडीस के बीच कई इंटिमेट सीन भी फिल्माए गए हैं। इस गाने में जैकलीन और अर्जून की केमेस्ट्री बेहद बोल्ड नजर आई है। हालांकि गाने के बोल भी अच्छे हैं। गाने को लिखा है अभेंद्र कुमार उपाध्याय ने वहीं आवाज अंकित तिवारी ने दी है।

देखिए गाना-
विज्ञापन

जैकलीन को नहीं आती साड़ी बांधने

हाल ही में जैकलीन बिग बॉस के सेट पर अपनी फिल्म रॉय का प्रमोशन करने आई थीं। स्काई ब्लू कलर की नेट की साड़ी में जैकलीन काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल नजर आ रहीं थीं। जैकलीन कई अवॉर्ड फंक्शंस में भी साड़ी में नजर आ चुकी हैं।

लेकिन रियल लाइफ में जैकलीन को अच्छे से साड़ी बांधनी नहीं आती। बाद में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि 'साड़ी मुझे बहुत पसंद है, पर साड़ी पहनना मेरे बस का नहीं है। मुझे साड़ी बांधने में अच्छी -खासी कसरत करनी पड़ती हैं, मगर जब मैं साड़ी पहनती हूं तो उसे सलीके से पहनने की कोशिश करती हूं। इसे मैं खास ओकेजन पर ही पहनती हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें