मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई में आर्यन की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसका मतलब है कि आर्यन खान सहित सभी 8 आरोपियों को अब जेल मे रहना पड़ेगा। हालांकि एनसीबी ने कोर्ट से रिमांड की मांग की थी लेकिन जज ने इसे ठुकरा दिया।
बेटे को देख फट गया गौरी का कलेजा
वहीं, अपने बेटे को इस हालत में देख बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और पत्नी गौरी खान काफी परेशान हैंं। दोनों अपने बेटे को जमानत दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, लाख कोशिश के बाद भी आर्यन को बेल नहीं मिल सकी। इस बीच अब इंटरनेट पर गौरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोती नजर आ रही हैं।