अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रायडिस
- फोटो : Insatagram- @rampal72
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अफ्रीकी नागरिक हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एक अफ्रीकी नागरिक हैं। एक मीडिया बातचीत में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखड़े ने बताया कि वह ड्रग्स की सप्लाई में काफी एक्टिव हैं। वह गिरफ्तार किए गए ड्रग पेडलर के संपर्क में थे। समीर वानखड़े ने बताया कि एगिसिलाओस को दो दिन की कस्टडी में भेजा गया था। समीर वानखड़े का कहना था कि आरोपी का सुशांत और रिया केस में गिरफ्तार हुए ड्रग पेडलर के साथ डायरेक्ट कनेक्शन है। इस कारण को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई को उस वक्त अरेस्ट किया है जब एनसीबी ने नौ करोड़ रुपए के ड्रग्स जब्त किए थे। इसमें कोकीन, पीसीबी और एमडी जैसे ड्रग्स शामिल थे।
अर्जुन की बहन से हुई पूछताछ
गैब्रिएला के भाई के अलावा अर्जुन रामपाल और उनकी बहन कोमल से भी ड्रग्स केस मामले में पूछताछ हो चुकी है। इससे पहले अर्जुन रामपाल को भी एनसीबी ने दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी पूछताछ हुई थी। बीते नवंबर महीने में अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी, जहां एजेंसी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं।