फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: मिहिका बजाज ने राणा दग्गुबाती के साथ साझा की तस्वीर, लिखा खास मैसेज

Sun, 21 Nov 2021 06:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में मिहिका ने अपनी शादी का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने राणा के लिए एक रोमांटिक पोस्ट लिखा।

विज्ञापन
राणा दग्गुबाती - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राणा दग्गुबती और मिहिका बजाज ने बीते साल कोरोना के समय शादी की थी। दोनों की शादी में कोविड की वजह से बहुत ही कम लोग शामिल हुए थे। हालांकि इनकी शादी की रस्मों में किसी भी तरह की कमी नहीं आई थी। हाल ही में मिहिका ने अपनी शादी का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने राणा के लिए एक रोमांटिक पोस्ट लिखा।

 

राणा दग्गुबाती को लेकर कही ये बात

इस पोस्ट में मिहिका ने राणा दग्गुबाती की तारीफ की और साथ ही वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब आपको एक ही इंसान में सब कुछ मिलता है। प्यार, रोशनी और जिंदगी'! राणा दग्गुबाती तुम मेरे सब कुछ हो। मिहिका बजाज की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के जरिए दिखाई शादी की झलक

मिहिका ने अपनी इस वीडियो के जरिए लोगों को अपनी शादी की एक खूबसूरत झलक दिखाई। इन दोनों की शादी में कोरोना वायरस की वजह से केवल 30 लोग ही शामिल हुए थे। इस वीडियो में उनकी हल्दी सेरेमनी से लेकर मेहंदी सेरेमनी और फेरे लेने तक की हर डिटेल्स शामिल है। इस वीडियो में राणा मिहिका को मंगलसूत्र पहनाने के बाद बड़े ही रोमांटिक अंदाज में किस करते हुए नजर आए।
 

राणा दग्गुबाती और मिहिका - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
राणा और मिहिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे उनके प्रशंसक बहुत ही पसंद के रहे हैं। राणा दग्गुबाती और मिहिका की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनकी इस रोमांटिक वीडियो पर फैन्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

राणा दग्गुबाती, मिहिका बजाज - फोटो : Social Media

8 अगस्त को हुई थी शादी

आपको बता दें कि राणा दग्गुबाती साउथ सिनेमा की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का किरदार निभाया था जो एक नकारात्मक किरदार था और दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था। राणा दग्गुबाती ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से 8 अगस्त 2020 को हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में शादी की थी। मिहिका पेशे से एक इवेंट प्लानर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें