उनके इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ''आप जो कहना चाहती थीं उसे बताने का कितना बढ़िया और मर्मस्पर्शी तरीका है...मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं।''
राजनीति में कदम रखने से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी अदाकारी से घर-घर में खास पहचान बना चुकी थीं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल ने उन्हें देश भर में काफी ज्यादा मशहूर कर दिया था। एक्टिंग और फिल्मों में उनकी रुचि बचपन से ही थी। आज यानी 12 मार्च को अपनी मां के जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म अग्निपथ उनके जीवन में क्या मायने रखती है। दरअसल, स्मृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ का ट्रेलर शेयर करते हुए अपनी मां को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''ऐसा हर रोज नहीं होता कि मैं अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर पोस्ट करती हूं। कुछ लोग अग्निपथ को एक कल्ट फिल्म कहते हैं, कुछ अभी भी हर डायलॉग को बोल सकते हैं, कुछ फ्रेम-दर-फ्रेम वर्णन कर सकते हैं जो अभी भी उनके रोंगटे खड़े कर देते हैं ... मैंने हाल ही में गांव कनेक्शन को एक साक्षात्कार देते हुए फिल्म के बारे में बात की थी.. मैं इसे पोस्ट कर रही हूं क्योंकि आज मां का जन्मदिन है.. वह फिल्म के लिए मेरे जुनून से तंग आ चुकी थी.. उन्होंने मुझे बार बार न देखने के लिए चेताया भी था..वह सोचती थीं कि मैं दुनिया से नाराज हूं और यह मेरा इससे बाहर निकालने का तरीका है ... और अब जब वह इसे देखती है; एक प्यारी सी मुस्कान के साथ अपने हाथ दिखाती हैं .. वह कहती है उफ बुबाई .. फिर से नहीं.. जन्मदिन मुबारक हो मां।''
उनके इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ''आप जो कहना चाहती थीं उसे बताने का कितना बढ़िया और मर्मस्पर्शी तरीका है...मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''माता जी को उनके जन्मदिन पर मेरा प्रणाम।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स स्मृति ईरानी की मां को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं।