सलमान ने अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए 'पठान' की एक ट्रिक को आपनाया है। 'पठान' की तरह ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। इससे पहले ही फिल्म के दो गाने और टीजर को रिलीज किया गया है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धमाकेदार टीजर के साथ फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान ने अपनी इस फिल्म के लिए 'किंग खान' की फिल्म 'पठान' की एक ट्रिक को आपनाया है।
विज्ञापन
शाहरुख की राह पर भाईजान
दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने एक नया तरीका निकला था। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के दो गाने और टीजर रिलीज किया गया था,जिसकी वजह से फिल्म को बड़ी सफलता हाथ लगी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्ट साबित हुई। अब 'भाईजा'न भी उनकी इस राह पर चल पड़े हैं।
ट्रेलर से पहले आया फिल्म का गाना
'पठान' की तरह ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। इससे पहले ही फिल्म के दो गाने और टीजर को रिलीज किया गया है। ऐसे में यह देखना काफी मजेदार होगा कि क्या 'पठान' की तरह सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'नय्यो लगदा' और 'बिल्ली बिल्ली' को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, पलक तिवारी, जगपति बाबू, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल जैसे कलाकार काम करते दिखेंगे।