फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: 'सितारे जमीन पर' के सेट पर मस्ती करते दिखे आमिर-जेनेलिया, तस्वीर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Mon, 18 Mar 2024 11:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस बीच सोमवार (18 मार्च) को फिल्म के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
जेनेलिया डिसूजा, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने अभिनय से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, अब वे अपनी वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सितारे जमीन पर फिल्म से वे अभिनेता के तौर पर बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। 
विज्ञापन

Arundhathi Nair: सड़क दुर्घटना के बाद वेंटिलेटर पर अरुंधति नायर, बहन ने दी अभिनेत्री के स्वास्थ्य की जानकारी

बीटीएस फोटो हुआ वायरल
अपने फेवरेट सितारे की फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस बीच सोमवार (18 मार्च) को फिल्म के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस तस्वीर में जेनेलिया और आमिर साथ में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Bad Newz: बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे विक्की-तृप्ति और एमी विर्क, करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दी 'बैड न्यूज'
विज्ञापन



तस्वीर में दिखी गजब की कैमिस्ट्री
इस फोटो में अभिनेत्री कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने जींस और सफेद टॉप पहना है। वे आमिर की किसी बात पर हंसती हुई काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं, आमिर खान  ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस  में दिख रहे हैं। इस फिल्म को दिसंबर 2024 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। 
TBMAUJ: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस उत्साहित, इस दिन से स्ट्रीम कर सकेंगे फिल्म

निर्माता के तौर भी सक्रिय हैं आमिर
अभिनय के अलावा आमिर खान निर्माता के तौर पर भी सक्रिय हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले लाहौर 1947 बन रही है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म से प्रीति जिंटा भी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। हाल  ही में इस फिल्म की भी शूटिंग शुरू की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में आमिर खान कैमियो करते नजर आ सकते हैं।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा देशभक्ति के जज्बे के साथ एक्शन का मजा, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें