फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स से जुड़ीं दीपिका पादुकोण, अभिनेत्री का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

Sun, 15 Oct 2023 11:45 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंघम अगेन-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से जुड़ने के लिए कई नए सितारों का नाम सामने आ चुका है। इनमें से ही एक नाम दीपिका पादुकोण का भी है। हालांकि, अब इस खबर पर पक्की मुहर लग चुकी है। दीपिका, 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' का हिस्सा हैं। खुद रोहित शेट्टी ने अभिनेत्री का वेलकम करते हुए एक खास पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में दीपिका, पुलिस की वर्दी पहनी बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

'सिंघम अगेन' से जुड़ीं दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने कॉप यूनिवर्स की पहली महिला कॉप से फैंस को रूबरू कराया है। रोहित शेट्टी ने फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर कॉप यूनिवर्स में उनका स्वागत किया है। पोस्टर में दीपिका पादुकोण एक अपराधी के मुंह में बंदूक ताने नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेत्री की खतरनाक हंसी दर्शकों को हैरान करने के लिए काफी है। 

विज्ञापन


Prabhas Account Hack: प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पोस्ट

रोहित शेट्टी ने किया पहली महिला कॉप का स्वागत

रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए खुले दिल से उनका स्वागत किया है। रोहित शेट्टी ने पोस्ट को कैप्शन दिया है, 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे कॉप यूनिवर्स की सबसे क्रूर और हिंसक ऑफिसर से। शक्ति शेट्टी, मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण।' दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है। साथ ही फैंस इसे देखने के बाद फिल्म के लिए और ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Hazel Keech: युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्यों कैंसर पीड़ितों के लिए दान किए बाल?

'सिंघम अगेन' की स्टारकास्ट, रिलीज

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक निडर और ईमानदार पुलिसकर्मी बाजीराव सिंघम की अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। वहीं, करीना सिंघम की पत्नी की भूमिका को वापस से दोहराएंगी। इसके अलावा मूवी में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें