फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत ही चौंकाने वाली रही शिल्पा की पार्टी

Tue, 29 Oct 2013 01:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी ने हबी राज कुंद्रा के लिए एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। जिसमें कई अनोखे नजारे देखने को मिले।
विज्ञापन


सबसे पहले तो पार्टी में रवीना टंडन की उपस्थिति ने सबकों चौंका कर रख दिया। ये वही रवीना टंडन ने जिनसे शिल्पा का 36 का आंकड़ा था।

अक्षय कुमार के चक्कर में दोनों अभिनेत्रियां शुरुआती दौर से ही एक दूसरे से बैर मानती रहीं थीं। इन दोनों की लड़ाई बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी रही। लेकिन अब ये दोनों बेहतरीन दोस्त बन गई हैं।

शिल्पा की पार्टी में भी दोनों में काफी दोस्ताना रिश्ते दिखे दूसरा चौंकाने वाला नजारा तब दिखा जब हरमन बावेजा पार्टी में पंहुचे वो भी बिपाशा बासु के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमन का पूर्व में शिल्पा की बहन शामिता से अफेयर की खबरों को खूब हवा मिली थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इसके बाद हरमन बिपाशा के करीब आ गए तो इसके बाद बिपाशा और शमिता के कोल्डवार की चर्चाएं रहीं। लेकिन इस पार्टी में दोनों को साथ देख सभी की आंखे फटी की फटी रह गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें