शहनाज गिल
- फोटो : Instagam
बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि 'सिद्धार्थ के साथ मेरा रिश्ता अलग है। वह मेरी फैमिली की तरह है।' दरअसल, फैंस शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को कापी पसंद करते थे। लोग उन्हें सिडनाज नाम से बुलाते हैं, लेकिन सिद्धार्थ के जाने के बाद अब यह जोड़ी टूट गई है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ रात को दवाई लेकर सोए थे, जिसके बाद वह सुबह उठे ही नहीं। फिलहाल उनकी डेड बॉडी फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में हैं। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर के सामने आते ही मातम छा गया है। ट्विटर पर कई सेलेब्स ने सिद्धार्थ की मौत पर शोक व्यक्त कर रह हैं। वहीं, कई लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।