फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sid-Kiara: कियारा को भाई मिशाल ने शादी में दिया था यह खास तोहफा, संगीत नाइट का वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Sat, 11 Feb 2023 10:15 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कियारा आडवाणी के भाई मिशाल ने संगीत नाइट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बहन के लिए एक खास परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। मिशाल के वीडियो पर कियारा ने भी रिएक्ट किया है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, मिशाल आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। कियारा और सिड ने अपनी शाही शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा कर दिए हैं, लेकिन उनके प्री वेडिंग फंक्शन की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन अब कियारा के भाई मिशाल आडवाणी ने संगीत नाइट का वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
कियारा आडवाणी के भाई मिशाल ने संगीत नाइट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बहन के लिए एक खास परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मिशाल स्टेज पर हैं और परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ब्लैक आउटफिट पहना है। मिशाल के आसपास सब कुछ लाइटों से सजा हुआ है, लेकिन यहां कियारा और सिड नहीं दिखाई दे रहे हैं।

Sukesh Chandrashekhar: सुकेश ने चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस, छवि खराब करने का लगाया आरोप

सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
मिशाल आडवाणी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'तेरी आंखों से याद आया मेरी बातों में प्यार।' यह उनके गाने की लाइन हैं, जिसे वह गुनगुना रहे हैं। इस वीडियो पर कियारा ने रेड हार्ट इमोजी कमेंट किया है। इसके अलावा भी कई लोग कियारा के खास दिन पर किए गए मिशाल के इस परफॉर्मेंस को पसंद कर रहे हैं।

दुखद: नहीं रहे दिग्गज कवि अमजद इस्लाम अमजद, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
 
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
बता दें कि सिड और कियारा ने 7 फरवरी को शादी की थी। इसके अगले दिन दोनों को पहली बार पति-पत्नी के रूप में जैसलमेर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जैसलमेर से वह दिल्ली पहुंचे, जहां मल्होत्रा परिवार ने शानदार तरीके से कियारा का स्वागत किया। वहीं, 10 फरवरी को कपल ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की और अब मुंबई रिसेप्शन की तैयारी चल रही हैं।

Box Office Report: धीमी रफ्तार के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही शाहरुख खान की 'पठान', 'वारिसु' का हाल-बेहाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें