सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कियारा और सिद्धार्थ की शादी को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी सावंत कियारा के पति का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा की जगह मनीष मल्होत्रा भी बता रही हैं। वीडियो में राखी कहती हैं, ‘मुझे इतना फील हो रहा है कि कायरा की शादी और मनीष।' उन्हें सुधारते हुए पैपराजी कहते हैं- ‘कियारा।’
">http://
राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर भरकर कमेंट करते नजर आ रहे है, एक यूजर ने लिखा, ‘ओ तेरी कायरा, वह भी मनीष के साथ।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘कियारा और मनीष मल्होत्रा। बहन ज्यादा ड्रामा करोगी तो एक दिन खुद का नाम भूल जाओगी।’ एक और यूजर ने कहा, ‘इसके ड्रामे खत्म ही नहीं होते। फुटेज के चक्कर में अपना घर तोड़ बैठी है।’