कार्तिक आर्यन ने बताया कि कैरेक्टर ढीला 2.0 ने यूट्यूब पर पिछले 24 घंटों में वर्ल्डवाइड 50 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं, जोकि किसी भी बॉलीवुड फिल्म के गाने के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है। रिकॉर्डतोड़ व्यूज के बाद शहजादा का ये लेटेस्ट सॉन्ग 'कैरेक्टर ढीला 2.0' यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि बीते 9 फरवरी को शहजादा का 'कैरेक्टर ढीला 2.0' सॉन्ग को रिलीज किया गया था। इस गाने के जरिए कार्तिक आर्यन ने सलमान खान को ट्रिब्यूट किया था।
कार्तिक आर्यन ने पिछले साल भूल भुलैया 2 जैसी शानदार फिल्म दी है। यह फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। साल 2022 में भूल भुलैया 2 हिंदी सिनेमा में लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के लिए डूबते को तिनके का सहारा थीं। अब राइजिंग स्टार कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म शहजादा लेकर तैयार हैं, जो कि सिनेमाघरों में 17 फरवरी को यानि इसी हफ्ते रिलीज हो रही है।