निर्देशक हंसल मेहता पिछले दिनों फिल्म ‘मकड़ी’ की बाल कलाकार श्वेता प्रसाद बसु के वेश्यावृत्ति रैकेट पकड़े जाने से दुखी हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अगर श्वेता फिर से बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं तो वह उन्हें अपनी अगली फिल्म एक अहम रोल देंगे।
लेकिन क्या श्वेता इसके लिए तैयार होंगी क्योंकि वह कह चुकी हैं कि खराब रोल मिलने के कारण ही वह मार्केट से बाहर हुईं और गलत रास्ते पर चल पड़ी थीं। पता नहीं, हंसल का रोल उन्हें कितना अच्छा लगेगा? अब यह फैसला श्वेता पर ही है कि वह मेन स्ट्रीम सिनेमा में वापस आना चाहती हैं या नहीं?
राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं श्वेता
श्वेता ने बतौर बाल कलाकार विशाल भारद्वाज की फिल्म मकड़ी में अभिनय किया था, जिसके लिए उन्हें बतौर बाल कलाकर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस फिल्म के बाद वह इकबाल फिल्म में नजर आईं थीं। इकबाल फिल्म में श्वेता का रोल श्रेयस तलपड़े के भाई का रोल था।
इन फिल्मों के अलावा श्वेता कुछ विज्ञापनों में भी नजर आईं। इसके बाद से श्वेता फिल्मों से गायब हो गईँ। फिर श्वेता की चर्चा उनके वेश्यावृत्ति के रैकेट में पकड़े जाने के बाद ही हुई है।
सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं
बीते रविवार की रात को हैदराबाद पुलिस ने एक होटल में छापा मार कर श्वेता बसु को गिरफ्तार किया था। यहां श्वेता समेत कुछ और लड़कियां पाई गई थीं। इस होटल में मुंबई और हैदराबाद के कुछ बड़े व्यवासायी भी थे।
पुलिस की हिरासत में आने के बाद श्वेता ने इस बात को स्वीकार कर लिया था कि वह वेश्यावृत्ति के रैकेट में शामिल हैं। साथ ही यह चर्चाएं भी आईं थी कि श्वेता अपने ग्राहको से एक लाख रूपए लेती थीं। जल्द ही श्वेता अपने हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के नाम भी उजागर कर सकती हैं।