फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले इन 3 विवादों में फंसी दीपिका की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही की कई हिंदी फिल्मों में वर्जिन शब्द का इस्तेमाल धड़ल्ले से हुआ है। फिल्मों की नायिकाएं खुद को वर्जिन कहती नजर आईं, लेकिन फाइंडिंग फैनी फिल्म में दीपिका का आई एम वर्जिन कहना सेंसर बोर्ड को खटक गया।
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड को दीपिका के इस शब्द से गहरी आपत्ति थी। इतनी दिक्कत की सेंसर इस शब्द को हटाने या फिल्म में इसकी जगह बीप डालने के लिए अड़ गया। लंबी बहस के बाद सेंसर इस बात पर राजी हुआ कि यह सीन तो फिल्म का हिस्सा है।
Trending Videos

ब्रा उतारने का सीन

इस फिल्म में दूसरा विवाद भी दीपिका पादुकोन से ही जुड़ा हुआ है। फिल्म के एक दृश्य में दीपिका पादुकोन अपने कपड़े उतारती हैं। कपड़े उतारने के क्रम में वह अपनी ब्रा की स्ट्रेप को भी सरकाती हैं।

ब्रा की स्ट्रेप सरकाना विवादों की वजह बनी। सेंसर बोर्ड को इस दृश्य से आपत्ति थी। उसे यह दृश्य भड़काने वाला लगा। बाद में इस दृश्य को फिल्म से हटा दिया गया। हालांकि इंटरनेट पर यह सीन अब भी मौजूद है।

विज्ञापन

डिंपल की फटी स्कर्ट

इस फिल्म के एक सीन में डिंलप कपाड़िया की स्कर्ट को पीछे से फटते हुए दिखाया गया। उनके स्कर्ट फटने के सीन को एक कॉमिक दृश्य के रूप में रखा गया। सेंसर बोर्ड को इस दृश्य पर भी दिक्कत थी।

सेंसर के अनुसार कपड़े का फटना हास्य नहीं हो सकता। सेंसर के इन तर्क से डिंपल कपाड़िया बेहद खफा भी हुई थीं और उन्होंने सेंसर पर व्यंग्य करते हुए कहा था कि यदि मैं बिकनी पहनती तब शायद सेंसर को दिक्कत न होती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें