फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shoojit Sircar: फादर्स डे के मौके पर शूजीत सरकार का तोहफा, अभिषेक बच्चन की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

Sun, 16 Jun 2024 06:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फादर्स डे के अवसर पर शूजीत सरकार ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म निर्माता ने अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। 
 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-शूजीत सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'विक्की डोनर', 'पीकू' और 'सरदार उधम' जैसी दमदार फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता शूजीत सरकार ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। फादर्स डे के अवसर पर निर्माता ने अपनी आगामी फिल्म पर अहम अपडेट साझा किया है, जिसमें अभिनेता अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का शीर्षक अभी सामने नहीं आया है, लेकिन शूजीत की पोस्ट से साफ हो रहा है कि इसकी कहानी पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित होगी। साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। 

फिल्म की रिलीज डेट से उठा पर्दा 

शूजीत सरकार ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'राइजिंग सन फिल्म्स' के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से उपरोक्त फिल्म के बारे में अधिक जानकारी साझा की। निर्माता ने पोस्ट किए गए वीडियो को कैप्शन दिया, 'इस फादर्स डे पर उस प्यार, हंसी और अमूल्य सबक को संजोएं जिसके लिए पिता हमें तैयार करते हैं। 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में शूजीत सरकार की हार्दिक पिता-बेटी के रिश्ते की आगामी कहानी के लिए तैयार हो जाइए।'

विज्ञापन


Digangana Suryavanshi: दिगांगना सूर्यवंशी और निर्माता मनीष हरिशंकर के बीच गहराया विवाद, भेजा मानहानि का नोटिस

फिल्म के अन्य कलाकारों पर विवरण गुप्त 

हालांकि पोस्ट के कैप्शन में कहा गया है कि शूजीत सरकार की आगामी पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी के लिए तैयार हो जाइए लेकिन तथ्य यह भी है कि फिल्म के निर्माताओं ने केवल अभिषेक बच्चन की उपस्थिति के बारे में खुलासा किया है। फिल्म के बाकी कलाकारों के बारे में विवरण अभी भी गुप्त है। बीते दिनों शूजीत सरकार ने फिल्म के बारे में बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह एक और भावनात्मक और जीवन के अहम पहलू से जुड़ी फिल्म होगी, जिसमें हास्य भी शामिल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी की किडनैंपिंग में इस्तेमाल हुई कार बरामद, दर्शन थुगुदीपा हैं मुख्य आरोपी!

एक और धमाल के लिए तैयार शूजीत!

फिल्म का निर्देशन जहां शूजीत सरकार कर रहे हैं, वहीं इसका निर्माण रोनी लाहिड़ी और शील कुमार कर रहे हैं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक पूरे कर चुके शूजीत सरकार आज के समय के सबसे प्रसिद्ध कहानीकारों और फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। सामान्य कहानियों को एक सुंदर संदेश के साथ प्रस्तुत करने की अपनी अनूठी कहानी के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्माता ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म की घोषणा के बाद सभी को उत्साहित कर दिया। वहीं, ताजा जानकारी से साफ होता है कि यह फिल्म इस साल के अंत में 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें