अंबानी परिवार ने एक कार्ड शेयर कर अपनी बेटी के नाम की घोषणा की। इस कार्ड को अंबानी अपडेट नाम के फैन पेज पर शेयर किया गया है। कार्ड में लिखा है- 'भगवान श्रीकृष्ण ओर धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी की जन्म की घोषणा करता है।' इस कार्ड में अंबानी और मेहता परिवार के सदस्यों का नाम है।
पोस्ट किए कार्ड में सबसे ज्यादा जोर पृथ्वी अंबानी के नाम पर दिया गया है, जिन्होंने अपनी छोटी बहन के नाम को अनाउंस किया है। वेदा का मतलब 'बहुत खूबसूरत' होता है। बता दें कि वेद और श्लोका (श्लोक) नाम का आपस में संबंध है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता मार्च 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। जिसमें राजनीति से लेकर फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचे थे। शाहरुख खान, गौरी खान, पूरा बच्चन परिवार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट समेत कई सितारे इस शादी में नजर आए थे। आपको बता दें कि कुछ समय पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी मां बनी थीं। उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।
यह भी पढ़ें: वैरामुथु के खिलाफ लगाए गए शोषण के आरोपों पर बोलीं भुवना, कही यह बात