काजोल ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए और एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन के सबसे कठिन ट्रायल में से एक का सामना कर रही हूं।' कैप्शन में लिखा था, 'सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।' जिसके बाद काजोल के चाहने वाले निराश हो गए थे। लेकिन जब उन्होंने द ट्रायल का मोशन पोस्टर शेयर किया तो सबको समझ आ गया कि ये सिर्फ उनका पब्लिसिटी स्टंट था।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग वेब सीरीज द ट्रायल का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें काजोल एक लेडी वकील के गेटअप में नजर आ रही हैं। पहले एक्ट्रेस की इस वेब सीरीज का नाम द गुड वाइफ रखा गया था जिसे अब बदलकर द ट्रायल रख दिया गया है।
पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- जितना मुश्किल आपका ट्रायल होता है उतनी ही मजबूती से आप वापसी करते हैं। मेरे कोर्टरूम ड्रामा द ट्रायल- प्यार कानून धोखा का ट्रेलर देखें 12 जून को। इसी के साथ काजोल के सभी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वापस आ गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपकमिंग वेब सीरिज के लिए इन्हें सिर्फ छिपाया था। इसी के साथ अब लोग उन्हें ट्रोल करने में लग गए हैं। लोग कह रहे हैं कि ये बहुत घटिया था, ऐसा करने से पहले आपको अपने फैंस के बारे में सोचना चाहिए था।