फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बोलीं- खुद बताया प्राइवेट इवेंट...

Mon, 07 Nov 2022 11:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : insta
साजिद खान से शुरु हुए राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच के विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। हाल ही में राखी ने अपनी वकील फाल्गुनी पाठक के साथ जाकर मानहानी के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी और अब शर्लिन चोपड़ा ने  राखी सावंत के खिलाफ मुंबई के ओश्विरा पुलिस ठाणे में कम्पलेंट फाइल की है। शर्लिन को पुलिस् स्टेशन से निकलते हुए स्पॉट किया गया और इस दौरान उन्होंने मीडिया सा बातचीत भी की।
 

Kangana Ranaut: कंगना रणौत की आलिया से दूर हुईं सब शिकायतें? एक्ट्रेस के मां बनने की खुशी में हुईं शामिल!

विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत,शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन ने राखी सावंत के खिलाफ जो शिकायत दर्ज करवाई है, उन्होंने उसकी कॉपी भी दिखाई और बताया कि राखी के खिलाफ उन्होंने ये शिकायत 3 नवंबर को दर्ज करवाई थी। वह इसके आगे कहती हैं कि राखी सावंत और फाल्गुनी जी ने जिन वीडियोज और फोटोज का जिक्र किया है, उनके संबंध में मैने महाराष्ट्र साइबर सेल में और मुंबई क्राइम ब्रांच में अपना बयान दिया था। फाल्गुनी जी मेरे बयान की कॉपी मंगवा सकती हैं और पढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे शर्लिन कहती हैं कि मैंने अपने बयान में यह खुलासा किया था कि मैंने राजकुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के लिए कुछ एक्स्प्रेसिव वीडियो किए थे। आपको इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र साइबर सेल से भी मिलेगी। मेरा अनुरोध है फालगुनी जी से कि वह जल्द से जल्द मेरे बयान की कॉपी मंगाएं और पता लगाएं, जिन एक्स्प्रेसिव वीडियोज और फोटोज की वो बात कर रही हैं. उनके निर्माता असल में कौन हैं।
 

Kartik Aaryan: सारा अली को छोड़ ऋतिक की बहन संग इश्क फरमा रहे हैं कार्तिक आर्यन? दिवाली की रात भी थे साथ

विज्ञापन

4 of 4
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि फाल्गुनी जी कहती हैं मेरे पास सबूत क्या है? मैं बता दूं कोविड से पहले फन रिपब्लिक थिएटर में एक इवेंट का आयोजन किया गया था, उस इवेंट में कई सेलिब्रिटींज में से राखी सावंत भी एक थीं। मेरी मुलाकात राखी से वहीं हुई। उन्होंने मुझसे मेरे कॉन्टेक्ट लिए और अगले दिन कॉल करके कहा कि मेरे पास तेरे लिए कई सारे इवेंट के कॉल आते हैं। मैंने पूछा कि तुम्हारे पास क्यों आते हैं मेरे लिए कॉल...इस पर राखी ने कहा बात समझ...मेरे पास आते हैं, मैं प्राइवेट इवेंट्स की बुकिंग लेती हूं। साथ ही शर्लिन ने कहा कि आप हमारे इस टेलीफोनिक बातचीत के बारे में डिटेल्स निकलवा सकती हैं। राखी सावंत ने खुद बताया कि वह प्राइवेट इवेंट्स करती हैं और उनकी बुकिंग लेती हैं। इसके साथ ही शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि वह वकालत भी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें