भारत में सिनेमा को लेकर जो दीवानगी है वह आपको दुनिया में कहीं नहीं दिखेगी। यहां एक फिल्म रिलीज होना अपने आप में एक त्योहार की तरह होता है। दर्शक अपने चहेते सितारों को पर्दे पर देखने के लिए हर सीमा पार कर जाते हैं। हमारे देश में सिनेमा देखने वाला एक बड़ा दर्शक वर्ग है। जिसके कारण सिनेमा की कमाई और लागत भी करोड़ों में होती है। एक तरफ जहां प्रोडक्शन हाउस फिल्मों से जमकर पैसा कमाते हैं, वहीं सितारों की फीस भी करोड़ों में होती है। लेकिन हम आपको बता दें कि कमाई के मामले में फिल्म निर्देशक भी कम नहीं है। उनकी फीस भी किसी एक्टर-एक्ट्रेस से कम नहीं होती। तो आइए जानते हैं सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले निर्देशकों के बारे में...