फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: 'मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है, लेकिन सबने मुझे दिया', शहनाज गिल का छलका दर्द

Tue, 04 Jul 2023 11:35 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों सॉन्ग 'यार का सताया हुआ है' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
विज्ञापन
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों सॉन्ग 'यार का सताया हुआ है' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस गाने में शहनाज के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच शहनाज ने अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात की है। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस का दर्द छलक पड़ा।

विज्ञापन

'बिग बॉस सीजन 13' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैंने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया है, लेकिन सबने मुझे दिया है। जो-जो गया है, मुझे छोड़कर गया है, क्योंकि जब आपको इंसान का पता चल जाता है कि उसका दो या तीन जगह चल रहा है तो इंसान खुद ही पीछे हट जाता है। वरना मैंने आज तक किसी को कभी धोखा नहीं दिया।'

शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान शहनाज गिल ने अपने स्कूल के क्रश के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में एक लड़का था, जिस पर सभी मरती थीं, लेकिन वह उन पर फिदा था। वह क्लास में सबसे बुद्धिमान था और उनका सारा होमवर्क करता था। दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए थे। बाद में एक्ट्रेस को एहसास हुआ था कि वह उन्हें लाइक करता है।
विज्ञापन

हाल ही में शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसके बाद अब शहनाज जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही के साथ '100 %' में नजर आने वाली हैं। शहनाज भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ 'थैंक यू फॉर कमिंग' भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: छिड़ी मोहब्बत की बात तो भावनाओं में बह गईं रेखा, प्यार को याद कर बोलीं- एक बार रिश्ता बन जाता है तो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें