फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejasswi Prakash: तेजस्वी के साथ हुई थी छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने याद की वह घटना, बताया दो लड़कों ने किया था पीछा

Tue, 04 Jul 2023 09:59 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन की हिट अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। कलर्स टीवी के सीरियल ‘नागिन 6’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन की हिट अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। कलर्स टीवी के सीरियल ‘नागिन 6’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ‘बिग बॉस 15’ की विजेता रही तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का रिलेशनशिप इन दिनों इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और निडर होकर अपनी राय रखती हैं। तेजस्वी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है कि किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल है। 

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि जब वे टीनएज में थी तो उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। घटना के बारे में बताते हुए तेजस्वी ने कहा, '10वीं क्लास के बाद, मैंने और मेरी बेस्ट फ्रेंड ने जॉगिंग शुरू करने का फैसला किया और बाद में हम चिकन पैटीज खाते थे। उसका घर पहले आया करता था इसलिए एक दिन वह जॉगिंग कर अपने घर चली गई थी और मैं अपने रास्ते पर थी। अचानक, वहां दो लड़के थे उन्होंने मुझे देखा और वहां आ गए। सुबह के लगभग 6 बजे थे इसलिए सड़क पर उतनी भीड़ भी नहीं थी'। 

तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी बातचीत करते हुए आगे बताती है कि, वे दोनों लड़के बाइक पर लौटे, उन्होंने मुझे देखा, और वे एक-दूसरे से कुछ बात करने लगे। मैं सड़क पर अकेली था और वे मेरे पास से गुजरे और फिर से बाइक से लौटने लगे. इस दौरान, मैं तेजी से एक बिल्डिंग में भाग गई और गार्ड ने मुझे रोका। लेकिन मैंने उससे रिक्वेस्ट की कि मैं जाना चाहती हूं। इसलिए मैं बिल्डिंग के बगीचे में भाग गई और वहां कई पेड़ थे इसलिए मैं उन पेड़ों के बीच छिप गई। मैं वहां आधे घंटे तक बैठी रही और फिर घर जाने के लिए मेन सड़क छिपते हुए आई'।
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'मुझे ऐसा लग रहा था कि लड़के मुझे दूर से देख रहे हैं. मैंने सोचा कि अगर मैं अपने घर जाऊंगी तो इन लड़कों को मेरी लोकेशन के बारे में पता चल जाएगा और घर पर मेरा छोटा भाई और मां हैं।  इसलिए मैं जानबूझकर मैं अपने दोस्त के घर गई क्योंकि वह अपने भाइयों और अपने पूरे परिवार के साथ रहती थी। मैंने सोचा कि अगर ये लड़के मेरे पीछे इस घर तक आएंगे तो मेरे दोस्त के भाई उन्हें संभाल लेंगे।  एक हफ्ते के बाद, मैं फिर से बाहर निकली और बैडलक से, मैंने वही कपड़े पहने हुए थे। मैंने टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी। शाम का समय था और लड़के अभी भी अपनी वह बाइक पर घूम रहे थे'।

यह भी पढ़ें: 'लस्ट स्टोरीज 2 में आपका सेगमेंट सबसे कमजोर', ट्रोल के कमेंट पर सुजॉय घोष ने ऐसे जीता दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें