फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharman Joshi: 'गोलमाल' की अगली किश्त में शरमन जोशी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी ने भरी हामी?

Sun, 27 Nov 2022 08:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हालिया बातचीत में शरमन ने गोलमाल के सीक्वल में नजर न आने के राज से पर्दा उठाया है। साथ ही इस बात पर भी चर्चा की है कि भविष्य में वह इस फ्रेंचाइजी में नजर आ सकते हैं या नहीं!
विज्ञापन
Sharman Joshi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शरमन जोशी ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। यूं तो वह सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए हैं, मगर अपने अभिनय से उन्होंने उन किरदारों को भी यादगार बना दिया है। वर्ष 2006 में शरमन ने फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'गोलमाल' फिल्मों से अपनी अच्छी पहचान बनाई। हालांकि, दो साल बाद जब 'गोलमाल' का सीक्वल बना तो शरमन नदारद दिखे। दर्शकों को भी 'गोलमाल' के सीक्वल में शरमन की उपस्थिति काफी खली। साथ ही यह सवाल भी आया कि शरमन सीक्वल का हिस्सा क्यों नहीं बने? अब एक्टर ने खुद इस बारे में बताया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


हालिया बातचीत में शरमन ने गोलमाल के सीक्वल में नजर न आने के राज से पर्दा उठाया है। साथ ही इस बात पर भी चर्चा की है कि भविष्य में वह इस फ्रेंचाइजी में नजर आ सकते हैं या नहीं! आपको बता दें कि 'गोलमाल' हिंदी सिनेमा की सफलतम फ्रेंचाइजी बन गई है। इसके पहले पार्ट में जहां, शरमन ने खूब धमाल मचाया, वहीं बाकी दो सीक्वल में वह नजर नहीं आए। उनकी जगह एक्टर श्रेयस तलपड़े नजर आए। शरमन का कहना है कि संवाद की कमी के चलते ऐसा हुआ।
Photos of the Day: वाणी की दिलकश अदाएं और डीप नेक ड्रेस में निक्की ने बरपाया कहर, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन


हालिया बातचीत में शरमन जोशी ने बताया, 'कुछ मैनेजमेंट संबंधी मसले हुए। मेरे मैनेजमेंट ने सही तरीके से संवाद नहीं किया। पैसा एक बड़ा फैक्टर था। उन्होंने जो रकम मांगी, उसके लिए प्रोड्यूसर्स तैयार नहीं थे। और यह सब चल रहा है, इससे मैं वाकिफ नहीं था। जब मुझे पता चला तो मैंने मेकर्स से बातचीत की।' शरमन ने आगे कहा कि उन्होंने बातचीत करके प्रोडक्शन हाउस के साथ चीजों को ठीक किया, लेकिन उन्हें कोई रोल नहीं मिला।
विज्ञापन

Filmy Wrap: कियारा आडवाणी करेंगी बड़ा एलान और 'टाइगर 3' पर आया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

शरमन जोशी का कहना है कि उन्होंने अपने मैनेजर के साथ भी चीजों को सही कर लिया है। कुछ वक्त पहले शरमन और 'गोलमाल' फेम निर्देशक रोहित शेट्टी एक विज्ञापन में साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने फिल्म 'गोलमाल' का जिक्र भी किया। इससे दर्शकों को उम्मीद है कि 'गोलमाल' की अगली किसी कड़ी में शरमन नजर आ सकते हैं। शरमन का कहना है, 'मैंने रोहित सेट्टी से आग्रह किया है कि मैं अगली गोलमाल का हिस्सा बनना चाहता हूं और उन्होंने हामी भरी है। हालांकि, यह फिलहाल एक अस्पष्ट 'हां' है। इसलिए पता नहीं कि मैं वास्तव में अगली 'गोलमाल' का हिस्सा बनूंगा या नहीं। लेकिन, 'गोलमाल' में काम करके मुझे खुशी जरूर होगी।ट
Bollywood: इन सितारों ने शादी के लिए बदला धर्म, कोई प्यार के खातिर झुका तो किसी ने माता-पिता के लिए लिया फैसला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें