फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharat Saxena: 'गुलाम' के लिए आमिर खान ने मेकर्स को सुझाया था शरत सक्सेना का नाम, अभिनेता ने किया खुलासा

Thu, 09 Nov 2023 10:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शरत सक्सेना ने बताया कि 1998 की फिल्म गुलाम के मुख्य अभिनेता आमिर खान ही वह शख्स थे, जिन्होंने इस भूमिका के लिए उनका नाम सुझाया था।
विज्ञापन
शरत सक्सेना, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान और रानी मुखर्जी अभिनीत साल 1998 की एक्शन फिल्म गुलाम उनके करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को आमिर के अलावा इसके विलेन के लिए भी याद किया जाता है। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शरत सक्सेना ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन

Tiger 3: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को ओमान और कतर में किया गया बैन? वजह जान चौंकना तय

शरत ने किया दिलचस्प खुलासा
शरत सक्सेना ने बताया कि 1998 की फिल्म के मुख्य अभिनेता आमिर खान ही वह शख्स थे, जिन्होंने इस भूमिका के लिए उनका नाम सुझाया था, क्योंकि उन्हें लगा कि अभिनेता मुक्केबाज की भूमिका में अच्छे लगेंगे। शरत ने बताया कि फिल्म की सफलता के बाद जब वह प्रोड्यूसर की पार्टी में आमिर से मिले  तब उन्होंने यह बात पूछी कि उनका ही नाम ही इस रोल के लिए क्यों सुझाया गया। शरत ने बताया कि इस पर आमिर ने कहा कि जब भी मैंने आपको देखा है, मैंने आपको छोटी भूमिकाओं में देखा है, लेकिन आप उन किरदारों को भी हमेशा अच्छे से निभाते हैं, यही वजह है कि मैंने आपका नाम सुझाया।"
विज्ञापन

प्रशंसा मिली लेकिन काम नहीं
उसी साक्षात्कार में, शरत ने कहा कि उनकी परफॉर्मेंस के लिए प्रशंसा मिलने के बावजूद, उन्हें गुलाम के बाद ज्यादा काम नहीं मिला। अभिनेता ने खुलासा किया कि गुलशन कुमार के आकस्मिक निधन के कारण इंडस्ट्री बंद हो गई थी। कोई फिल्मों की घोषणा नहीं कर रहा था, कोई फिल्में रिलीज नहीं कर रहा था। उन्होंने कहा, ''उस दौर में मुझे वह काम नहीं मिला जो मुझे मिल सकता था, यह मेरे जीवन की एक त्रासदी थी।''
Sharon Staone: शेरोन स्टोन ने सोनी पिक्चर्स के पूर्व हेड पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कई वर्षों बाद किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें