फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख ने लड़कियों को दिया गोल्ड लॉकेट, आखिर क्या है राज ?

Sat, 25 Feb 2017 09:26 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
बॉलीवुड के किंग खान न सिर्फ अपने परिवार के बादशाह हैं बल्कि वो अपनी कंपनी के सभी कर्मचारियों के लिए भी किसी राजा से कम नहीं हैं। एक ऐसा राजा जो अपनी प्रजा का पूरी तरह से ध्यान रखता है। शाहरुख खान अपने अभिनय के साथ-साथ असल जिंदगी से जुड़े लोगों को भी अच्छी तरह से खुश करना जानते हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान अपनी फिल्मों के सुपरहिट होने का जश्न अपने ऑफिस के स्टाफ के साथ भी मनाते हैं। वो सभी कर्मचारियों को ढेर सारे तोहफे देकर अपनी खुशी जताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस के लोगों को बांटे गए महंगे तोहफे

शाहरुख खान
इस बार भी शाहरुख ने फिल्म 'रईस' के 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने की खुशी अपने ऑफिस के लोगों पर लुटा दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान ने अपने ऑफिस के सभी लोगों को महंगे-महंगे तोहफे बांटे हैं। उन्होंने कंपनी की महिला स्टाफ को हैंडबैग तो किसी को 'रईस' का गोल्ड लॉकेट दिया है। उन्होंने अपने बिजनेस मैनेजर और ब्रांड मैनेजर को भी काफी महंगा तोहफा दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं इससे पहले भी शाहरुख ने अपनी किसी फिल्म की सफलता के चलते सभी ऑफिस स्टाफ को एक महीने की सैलरी बोनस के तौर पर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें