बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान चार साल के बाद अपनी फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह बैक टू बैक अपनी तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं, जिसमें पठान, जवान और डंकी शामिल हैं। ये तीनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी, जिसके लिए किंग खान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, शाहरुख खान भी अपनी इन तीनों फिल्मों की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले, शाहरुख ने फैंस से ये वादा किया है कि उनकी तीनों फिल्में सुपरहिट होंगी।