फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक के लिए समस्या बना शाहरुख का बंग्ला

Sat, 14 Sep 2013 02:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख का बंग्ला मन्नत मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के लिए समस्या बन गया है।
विज्ञापन


सुपरस्टारों की जितनी चर्चा होती है उतनी ही चर्चा उनके बंग्लों की भी होती है। राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बंग्लों के नाम लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं।

लेकिन यह बंग्ले कानून व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस के लिए सरदर्द बन जाएंगे इस बात का इल्म भी इन कलाकारों को नहीं रहा होगा।

अभी चर्चा शाहरुख के बंग्ले मन्नत को लेकर है। शाहरुख खान के इस बंगले की वजह से मुंबई का ट्रैफिक कई बार गड़बड़ा जाता है। खबरों के अनुसार वह सड़क जिस पर शाहरुख का बंग्ला है वह कई बार जाम का शिकार हो जाती है।
विज्ञापन


ऐसा आमतौर पर सप्ताह के आखिरी दिनों में होता है। देश के अलग-अलग शहरों से मुंबई घूमने आने वाले लोगों में से बड़ी संख्या उन लोगों की भी होती है जो शाहरूख या अमिताभ बच्चन का घर देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


'चेन्नई एक्सप्रेस' के सुपरहिट होने के बाद ऐसे प्रशंसकों में काफी तेजी आई है जो शाहरुख को अपनी आंखो से देखना चाहते हैं। लोगों की यही चाहत मुंबई ट्रैफिक पुलिस के लिए समस्या बन गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें