बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पिता श्री शंकर आर. दीक्षित का आज निधन हो गया। माधुरी के 91 वर्षीय पिता श्री शंकर ने शुक्रवार की सुबह अंतिम सांस ली।
माधुरी के निजी सचिव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर 12.30 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
माधुरी के पिता उनके साथ ही रहते थे। वो कुछ समय से बीमार थे और मुंबई के जुहू आवास पर उनका निधन हो गया। उनके निधन पर एक-दो दिन में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
माधुरी ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि हम उनकी कमी महसूस करेंगे लेकिन हम जानते हैं कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जी। हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने ऐसे समय में हमें अपनी सांत्वनाएं भेजीं और प्रार्थनाएं की।