अभिनेत्री शहनाज गिल अपने फैंस के बीच खूब फेमस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उनका नया लुक प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
अभिनेत्री शहनाज गिल अपने फैंस के बीच खूब फेमस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उनका नया लुक प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। 'बिग बॉस सीजन 15' के ग्रैंड फिनाले में शहनाज गिल का साड़ी लुक हो या फिर इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें, उनका हर अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है।
विज्ञापन
शहनाज ने अपने लेटेस्ट शूट का किलर लुक अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस लुक में वह शहनाज ब्लैक ब्यूटी लग रही हैं। लेदर लुक ब्लैक टॉप और ब्लैक पैंट के साथ उनके पूरे ड्रेस में बेल्ट बंधे हुए नजर आ रहे हैं। शहनाज का स्वैग और टाइट पोनीटेल में शहनाज का लुक कमाल का है। उनको उनके फैंस रानी बता रहे हैं। इंस्टाग्राम पर डाली अपनी तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने हॉट इमोजी पोस्ट की है। अब उनकी यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों में दिल वाली इमोजी बना रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'शेर की शेरनी नाज' वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'अवर क्वीन ऑन फायर।'
गौरतलब है कि पिछले साल कुछ वक्त के लिए जब शहनाज गिल ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी तो उनके फैंस बेहद दुखी थी। अपने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज एकदम टूट गई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी लेकिन कुछ महीने बाद ही वह फिर से अपने फैंस के बीच लौटीं और उन्होंने सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि भी दी।