फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या हुआ कि शाहिद को मुंह छिपाना पड़ा?

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर जब भी कैमरे के सामने आते हैं तो अपनी मुस्कुराहट से सबका दिल जीत लेते हैं। लेकिन अपनी अगली फिल्म शानदार की शूटिंग में व्यस्त शाहिद अपना चेहरा छिपाते नजर आए। इस फिल्म में वह वेडिंग प्लानर का रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन


खबर है कि शाहिद के चेहरा छिपाने का राज उनके लुक में है। कहा जा रहा कि फिल्म शानदार में उनका लुक अबतक से एक दम अलग है, जिसे वह जाहिर नहीं करना चाहते। यही कारण रहा कि शाहिद ने कार में बैठते वक्त भी चेहरा ढंका हुआ था।

आजकल बॉलीवुड में नये लुक को सीक्रेट बनाए रखने का ट्रेंड चल रहा है, शाहिद कपूर भी उसी को फॉलो कर रहे हैं।

विज्ञापन

शाहिद ने कहा, मुझे करीना से कोई परेशानी नहीं

अभिनेता शाहिद कपूर ने अभिनेत्री करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर बहुत कुछ साफ कर दिया है। शाहिद ने कहा है कि उन्होंने पहले कभी भी करीना के साथ काम करने से मना नहीं किया है। हांलाकि करीना कपूर के साथ कई सालों तक संबंध में रहने के बाद शाहिद और करीना अलग हो गए थे, जिसके बाद करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली।
 
एक खबर के अनुसार अभिषेक चौबे  निर्देशित फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर और करीना साथ काम करने वाले हैं। फिल्म के स्‍टार कास्‍ट के बारे में पूछे जाने पर शाहिद ने बताया कि वह उन्‍हें  इसकी कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि 'मैंने करीना के साथ काम करने के लिए कभी ना नहीं किया है। उन्‍होंने कहा मुझे इतना पता है कि उड़ता पंजाब में मैं हूं, फिल्‍म में और कौन हैं इस के बारे में फिल्‍म के निर्देशक और निर्माता समय आने पर बता देंगे।'  
 
इससे पहले शाहिद और करीना ने साथ में फिदा, 36चाइना टाउन, मिलेंगे मिलेंगे और चुप चुप फिल्‍में की थी। फिलहाल शाहिद विशाल भारद्वाज की फिल्‍म 'हैदर' की सफलता के बाद विकास बहल के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म 'शानदार' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें