फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद, आलिया और करीना को नहीं मिल पाई पेमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाली एक फिल्म को लेकर पहले शाहिद कपूर, फिर करीना, फिर आयुष्मान और अब इसके सितारों के मेहनताने को लेकर का लेकर एक अजीब खबर आ रही है। अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


इस फिल्म में काम करने वाले मेन लीड स्टार्स यानि कि शाहिद कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट को उनका पेमेंट भी नहीं मिला है। इसका कारण बताया जा रहा है कि फिल्म को फाइनैंस करनेवाली एक बड़ी स्टूडियो ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया है।

अनुराग कश्यप के कंधों पर फिल्म की जिम्मेदारी

अब फिल्म की जिम्मेदारी अकेले अनुराग कश्यप की कंपनी 'फैन्टम फिल्म्स' के कंधों पर आ गई है। हालांकि सितारों की ओर से या निर्देशक की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन खबरों का बाजार गर्म है।

खबर है कि अनुराग कश्यप पूरे जोड़ीदार की तलाश में हैं, जो फाइनेंस कर सके। फिलहाल फिल्म को लेकर काम अपनी स्पीड से चल रहा है। उड़ता पंजाब की शूटिंग अगले महीने से शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन

फिर भी तैयार हैं इसके बॉलीवुड स्टार

फिल्म उड़ता पंजाब की शूटिंग 'एक मार्च से शुरु होने वाली है। वहीं, फिल्म के कलाकारों को यह बता दिया गया है कि उन्हें उनका पेमेंट तभी मिल पाएगा, जब कोई बड़ा स्टूडियो इस फिल्म को फाइनेंस करने को राजी होगी।

आश्चर्य की बात यह है कि एक्टर्स मान भी गए हैं क्योंकि फिल्म की स्क्रिप्ट काफी दमदार है। आपको बता दें, 'उड़ता पंजाब' की कहानी पंजाब के ड्रग माफिया पर आधारित है।

साथ ही इसमें एक अलग तरह की लव- स्टोरी भी होगी। माना जा रहा है, फिल्म में करीना और शाहिद के बीच एक भी सीन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें