फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या होने वाली है रणबीर और कैटरीना की शादी?

विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ न तो अपने रिश्तों को छिपा ही रहे हैं और ना ही खुलकर सामने ला रहे हैं, अपनी शादी की अटकलों पर भी यह दोनों मुंह नहीं खोल रहे, लेकिन इस लव बर्ड की दिनों-दिन बढती नजदीकियां इनकी शादी की अटकलों को और हवा दे रही हैं।
विज्ञापन


क्योंकि अब इन दोनों के रिश्ते केवल एक दूसरे से जुड़े नहीं रह गए बल्कि यह एक दूसरे के परिवार के सदस्यों के साथ भी काफी घुल मिल गए हैं। जिससे यह तो तय हो गया है कि यह दोनों इस प्रेम कहानी को शादी तक ले जाने की पूरी तैयारी में हैं।

इससे पहले दोनों की सगाई की खबर भी फिजाओं में हैं जिसके बारे में खुल कर कुछ भी नहीं पता चल सका है। लेकिन यह दोनों इस रिश्ते को पूरी संजीदगी के साथ निभा रहे हैं।
विज्ञापन


देखने में आ रहा है कि न तो कैटरीना और न ही रणबीर एक दूसरे से बहुत ज्यादा समय तक दूर रह पा रहे हैं। मौका मिलते ही यह एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद कर रहे हैं।

यूं तो रणबीर का नाम दीपिका के साथ भी पहले जुड़ चुका है पर वह उनके परिवार के इतने करीब कभी नहीं आ पाईं थीं जितनी कैटरीना आ गई हैं।

रणबीर के परिवार के साथ देखी जा रही हैं कैट

कैटरीना कैफ, रणबीर के परिवार के करीब आने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। जिसमें वह कामयाब भी होती दिख रही हैं। हाल ही में कैटरीना, रणबीर के पापा ऋषि कपूर के बीमार होने की खबर सुनते ही तुरंत उनको देखने अस्पताल चली गईं। ‌

यही नहीं नीतू सिंह के साथ भी उनकी कैमिस्ट्री जमती दिख रही है। वह नीतू को हॉस्पीटल से डिनर के लिए होटल भी लेकर गईं। सूत्रों की माने तो कैटरीना दिल्ली के दो दिन के ट्रिप पर थीं जहां उन्होंने रणबीर की बहन ऋद्विमा के साथ वक्त बिताया।

अब यह सब बातें महज इत्तेफाक तो नहीं हो सकतीं। कैटरीना का परिवार के हर सदस्य के इतने करीब आ जाना तो कुछ और ही कहानी कह रहा है।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर भी रहे साथ में

अब यह तो महज संयोग नहीं हो सकता कि दोनों सितारे अपनी-2 फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे पर वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के लिए साथ आ गए हों। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' जिसमें वह उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं की शूटिंग दिल्ली में हो रही थी।

शूटिंग के दौरान ही वेलेंटाइन डे भी पड़ गया। ऐसे में रणबीर कपूर और कैटरीना ने अपने बेहद व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकाल कर साथ में वेलेंटाइन डे मनाया और एक दूसरे के साथ खूब टाइम बिताया।

यही नहीं दोनों ऋद्विमा(रणबीर की बहन) से मिलने उनके घर भी गए। अब ये सब बातें तो एक ही तरफ इशारा कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें